• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मौजूदा न्यायालय परिसर में ही बने नया कोर्ट भवन : सिंहदेव
Image

मौजूदा न्यायालय परिसर में ही बने नया कोर्ट भवन : सिंहदेव

सरगुजा। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जिला न्यायालय के नए भवन के निर्माण को लेकर सरगुजा कलेक्टर को पत्र लिखा है। उन्होंने सुझाव दिया है कि न्यायालय का नया भवन मौजूदा परिसर में ही बनाया जाए, क्योंकि यह स्थान आम जनता और अधिवक्ताओं दोनों के लिए सुविधाजनक और व्यवहारिक है।

सिंहदेव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्तमान न्यायालय भवन कलेक्टोरेट के बगल में स्थित है, जहाँ विभिन्न राजस्व न्यायालय, कुटुंब न्यायालय और उपभोक्ता फोरम भी संचालित होते हैं। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोगों को यहाँ पहुँचने में सुविधा रहती है, क्योंकि यह स्थान प्रतीक्षा बस स्टैंड के निकट है और आवागमन के साधन भी आसानी से उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ सहित सभी अधिवक्ता ग्राम चठिरमा में नए भवन के लिए भूमि आबंटन के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। सभी का मानना है कि मौजूदा परिसर में ही भवन का विस्तार किया जाना उचित रहेगा। सिंहदेव ने कहा कि पहले से यह व्यवस्था तय थी कि गुलाब कॉलोनी, जो एक शासकीय कॉलोनी है, को हटाकर वहीं नया न्यायालय भवन बनाया जा सकता है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रशासन से आग्रह किया है कि व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए पूर्व में तय व्यवस्था के अनुसार मौजूदा स्थान पर ही जिला न्यायालय के नए भवन का निर्माण प्रारंभ किया जाए।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मौजूदा न्यायालय परिसर में ही बने नया कोर्ट भवन : सिंहदेव - RaipurNow