• Home
  • ब्लॉग
  • जयपुर में चार टांगों वाली मुर्गी बनी आकर्षण का केंद्र
Image

जयपुर में चार टांगों वाली मुर्गी बनी आकर्षण का केंद्र

बगीचा गांव में अजब नज़ारा, देखने उमड़ रही भीड़ – किसान पंकज सिंह के घर का बना कौतूहल

जयपुर । कहावत तो आपने सुनी होगी — “मेरी मुर्गी की तीन टांग”, लेकिन जयपुर जिले के बगीचा गांव में यह कहावत अब हकीकत बन गई है। यहां एक किसान के घर ऐसी मुर्गी देखी गई है जिसके दो नहीं, तीन नहीं बल्कि चार टांग हैं। यह नजारा देखने वाला हर शख्स हैरान है और गांव में चार टांगों वाली यह मुर्गी चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है।

गांव के किसान पंकज सिंह के घर यह अनोखी मुर्गी सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जैसे ही गांव में इसकी चर्चा फैली, आसपास के इलाकों से लोग इसे देखने उमड़ पड़े। कोई वीडियो बना रहा है तो कोई सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहा है।

पंकज सिंह बताते हैं कि जब यह मुर्गी अंडे से निकली थी, तभी उसमें चार पैर नजर आए थे। पहले तो उन्होंने इसे सामान्य समझा, लेकिन जैसे-जैसे मुर्गी बड़ी होती गई, उसके चारों पैर साफ दिखने लगे।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक दुर्लभ जैविक घटना हो सकती है। पशु चिकित्सकों के अनुसार, जीन में म्यूटेशन या भ्रूण के विकास के समय आई असामान्यता के कारण ऐसा मामला देखने को मिलता है।

फिलहाल, चार टांगों वाली यह मुर्गी बगीचा गांव की स्टार बन चुकी है, और इसे देखने लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। गांव के लोग कहते हैं — “ऐसा नज़ारा हमने आज तक सिर्फ सुना था, देखा कभी नहीं।”

Releated Posts

रायपुर का कलाईपारा… नाम सुना है ? लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मोहल्ले का नाम ‘कलाईपारा’ क्यों पड़ा ?

गोकुल सोनी साथियो, समय-समय पर मैं रायपुर की पुरानी बस्तियों, चौक-चौराहों और पारों के उन नामों की कहानी…

ByByRaipurNow Sep 4, 2026

छत्तीसगढ़ का वह रहस्यमयी ‘किसबिन मेला’जिसकी गूंज विधानसभा से लेकर दिल्ली-बंबई तक पहुंची थी।

गोकुल सोनी साथियों, मेले तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा मेला सुना है, जिसका…

ByByRaipurNow Aug 21, 2026

छत्तीसगढ़ का ‘नहावन’, जो सिखाता है दुःख में साथ खड़ा होना

गोकुल सोनी बारिश तेज थी… हाथों में छाते थे… और कदम एक ही दिशा में बढ़ रहे थे।दूर…

ByByRaipurNow Aug 18, 2026

रायपुर की वो चाय…अमृततुल्य के जमाने से बहुत पहले रायपुर में था चाय का एक ऐसा जादू

10 पैसे की ‘भगवती चाय’ के लिए लगती थी लाइन, दिन में तीन बार खाली होता था गल्लागोकुल…

ByByRaipurNow Aug 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *