12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
दुर्ग। जिले के रसमड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार हो रही कॉपर तार चोरी की वारदातों का पुलगांव पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रसमड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार हो रही थी चोरी
पिछले कुछ दिनों से रसमड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्रियों से कॉपर वायर और कीमती उपकरणों की चोरी की घटनाएँ बढ़ रही थीं। औद्योगिक इकाइयों के संचालकों ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलगांव थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
मुखबिर की सूचना पर दबिश, सात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी का माल बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्काल दबिश दी और सात आरोपियों को चोरी किए गए कॉपर तार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का कॉपर तार और अन्य सामान बरामद किया है।
सभी सातों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलगांव थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है।
पुलिस की तत्पर कार्रवाई से मिला संदेश थाना प्रभारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।














