• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कुन्नी को विकास की सौगात, ग्रामीण खुश लोकार्पण व भूमिपूजन
Image

कुन्नी को विकास की सौगात, ग्रामीण खुश लोकार्पण व भूमिपूजन

अंबिकापुर। लखनपुर ब्लॉक के कुन्नी में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने करोड़ों की लागत से बने कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। प्रमुख कार्यों में कुन्नी स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, रिहंद नदी पर दो उच्च स्तरीय पुल, अमगसी–कुन्नी 13 किमी सड़क का चौड़ीकरण, महतारी सदन और हाट-बाजार निर्माण शामिल हैं।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन से स्टाफ 16 से बढ़कर 40 होगा और हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए सरकार और मंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुन्नी को विकास की सौगात, ग्रामीण खुश लोकार्पण व भूमिपूजन - RaipurNow