• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर गंगापुर खुर्द में भव्य समारोह
Image

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर गंगापुर खुर्द में भव्य समारोह

रिंग रोड स्थित कन्या परिसर मोड़ पर बनेगा ‘बिरसा मुंडा चौक

अंबिकापुर। भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर अंबिकापुर के गंगापुर खुर्द में सोमवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। बिरसा मुंडा युवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, आदर्शों और संघर्षों को याद किया गया। समाज के बैगाओं द्वारा पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
महापौर ने घोषणा की कि कन्या परिसर मोड़ रिंग रोड पर बिरसा मुंडा चौक का नामकरण किया जाएगा और आने वाले समय में यहां भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी।

समारोह में भगत ने कहा कि यह दिन पूरे जनजातीय समाज के लिए गौरव का है। मुंडा समाज की बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने भी बिरसा मुंडा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
समारोह में सभापति नगर निगम अंबिकापुर हरमिंदर सिंह टिन्नी, जनजाति गौरव युवा समाज प्रदेश अध्यक्ष इंदर भगत, भारत मुंडा समाज प्रदेश अध्यक्ष शंकर बरला सहित बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग शामिल हुए।
समाज के वरिष्ठजनों और प्रतिनिधियों ने बिरसा मुंडा के योगदान को लेकर चर्चा की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन बिरसा मुंडा युवा समिति द्वारा किया गया। समारोह में मुंडा समाज के दर्जनों सदस्य, पार्षद, समाज प्रमुख, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर गंगापुर खुर्द में भव्य समारोह - RaipurNow