• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
Image

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न

छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट में खिला कला और संस्कृति का हरित संगम

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ स्टडीज इन फिजिकल एजुकेशन में मंगलवार को छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट (द्वितीय संस्करण) के अंतर्गत ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम VIBGYOR N.E. Foundation, महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज तथा IIT भिलाई के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया। विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 42 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पर्यावरण और संस्कृति पर केंद्रित रचनात्मक अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत कीं।

प्रतियोगिता का विषय “ग्रीन छत्तीसगढ़–ग्रीन इंडिया, जनजातीय संस्कृति–पर्व एवं नायक” रखा गया था। प्रतिभागियों ने प्रकृति संरक्षण, हरित तकनीक, पारंपरिक जीवनशैली, जनजातीय परंपराएँ, क्षेत्रीय नायक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण को अपनी कलाकृतियों में जीवंत रूप में चित्रित किया। पेंटिंग और स्केचिंग प्रतियोगिता में मैक कॉलेज की प्रतिभागी जसप्रीत कौर, तुसारिका भोई, स्वाति पेरे, प्राची अग्रवाल और स्वाति पाटले ने विशेष रूप से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन युवाओं में पर्यावरण संरक्षण की चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। इस दौरान आयोजन के संयोजक प्रो. राजीव चौधरी और ग्रीन समिट के कोऑर्डिनेटर प्रो. केशव कांत साहू भी मौजूद रहे।

ग्रीन समिट के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि 3 दिसंबर को रील मेकिंग और नुक्कड़ नाटक, तथा 7 दिसंबर को साइकल रैली का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। मैक कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जास्मीन जोशी और उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में चयनित उत्कृष्ट कलाकृतियों को आगामी ग्रीन समिट आयोजनों में प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि युवा कलाकारों को व्यापक मंच मिल सके। यह प्रतियोगिता न केवल कला को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनी, बल्कि पर्यावरण और संस्कृति के संरक्षण का सशक्त संदेश भी समाज तक पहुँचाने में सफल रही।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *