• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एनआईटी रायपुर में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन
Image

एनआईटी रायपुर में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में गुरुवार को राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हेरा ऑडिटोरियम में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार देशभर में मनाए जा रहे उत्सव का हिस्सा रहा।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के रागा क्लब ने किया। इस अवसर पर एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रो. एन. वी. रमना राव, रजिस्ट्रार डॉ. नरेंद्र डी. लोंढे, सभी डीन, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन से हुई, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति और एकता के भाव से गूंज उठा। निदेशक प्रो. रमना राव ने संबोधित करते हुए कहा कि “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि वह भावना है जिसने स्वतंत्रता संग्राम को ऊर्जा दी और आज भी राष्ट्रभक्ति और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

इस दौरान उपस्थित सभी ने भारत सरकार द्वारा आयोजित विशेष लाइव प्रसारण देखा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक विरासत पर अपने विचार साझा किए। एनआईटी रायपुर ने इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक विरासत के सम्मान की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एनआईटी रायपुर में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन - RaipurNow