रायगढ़। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिराईपानी और 18 नाला के बीच एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जोशी ट्रैवल्स की बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं।
टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल घायलों की संख्या और स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।














