• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सामारुमा के जंगल में हाथियों का झुंड, आधे घंटे तक जाम
Image

सामारुमा के जंगल में हाथियों का झुंड, आधे घंटे तक जाम

रायगढ़। घरघोड़ा मार्ग पर स्थित सामारुमा के जंगल में बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हाथियों का झुंड सड़क पार करने लगा। करीब 25 हाथियों का झुंड, जिसमें शावक भी शामिल थे, लगभग आधा घंटा तक सड़क पर चहलकदमी करता रहा।

हाथियों के सड़क पर आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को रुककर इंतजार करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह झुंड पिछले कुछ दिनों से इसी इलाके में विचरण कर रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र को ‘एलीफेंट कॉरिडोर’ घोषित किया गया है, क्योंकि यहां हाथियों का नियमित आवागमन होता है। विभाग ने ग्रामीणों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्र से गुजरते समय सावधानी बरतें और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सामारुमा के जंगल में हाथियों का झुंड, आधे घंटे तक जाम - RaipurNow