• Home
  • छत्तीसगढ़
  • तेज रफ्तार हाईवा दुकान में घुसी, दो बच्चे घायल — एक-दो बच्चों के दबे होने की आशंका से मचा हड़कंप
Image

तेज रफ्तार हाईवा दुकान में घुसी, दो बच्चे घायल — एक-दो बच्चों के दबे होने की आशंका से मचा हड़कंप

संजय रजक डांडगांव (अंबिकापुर)। अंबिकापुर की ओर से कोयला लोड कर बिलासपुर जा रही तेज रफ्तार हाईवा (वाहन क्रमांक CG 10 BM 7002) बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम डांडगांव में अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद वाहन वहीं पलट गया। घटना के वक्त दुकान के सामने खेल रहे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के वक्त चार से पाँच बच्चे उस जगह पर मौजूद थे, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि एक या दो बच्चे और मलबे में दबे हो सकते हैं। हादसे के बाद पूरे गाँव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

घटना के बाद अंबिकापुर–बिलासपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिनमें यात्री बसें भी फंसी हुई हैं। हादसे को आधे घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी राहत वाहन या क्रेन मौके पर नहीं पहुँची, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

उदयपुर पुलिस उपनिरीक्षक आभास मिंज दलबल के साथ मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि मलबे में दबे संभावित बच्चों को जल्द से जल्द निकाला जा सके।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तेज रफ्तार हाईवा दुकान में घुसी, दो बच्चे घायल — एक-दो बच्चों के दबे होने की आशंका से मचा हड़कंप - RaipurNow