• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 77 लाख की नाली में भारी गड़बड़ी : पानी उल्टी दिशा में बहा, वीडियो ने खोली पोल
Image

77 लाख की नाली में भारी गड़बड़ी : पानी उल्टी दिशा में बहा, वीडियो ने खोली पोल

जांजगीर-नैला | नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में नहर किनारे 77 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही नाली की हकीकत अब सामने आ गई है। बरसात से पहले शुरू हुआ यह काम अब सवालों के घेरे में है।

जानकारी के अनुसार, यह नाली छोटी नहर के पास, राजीव सिंह क्षत्रिय के घर से शुरू होकर BTI चौक तक बनाई जानी है। स्वाभाविक रूप से नाली का ढाल BTI चौक की ओर होना चाहिए, लेकिन निर्माण के दौरान बेस डालते समय ही यह स्पष्ट दिखा कि लाइनिंग सही नहीं की जा रही है। कंक्रीटिंग उबड़-खाबड़ थी और ढाल उलटी दिशा में दिख रही थी।

स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका को दी, जिसके बाद तत्कालीन CMO प्रहलाद पांडेय और पूर्व पार्षद अमित यादव मौके पर पहुंचे। उस समय सीएमओ पांडेय ने दावा किया था कि “बिलासपुर के एक्सपर्ट से डिजाइन कराया गया है, पानी ऊपर की ओर नहीं जाएगा।”

लेकिन अब जारी वीडियो ने हकीकत सामने ला दी है — नाली का पानी वास्तव में उल्टी दिशा में, यानी नहर की ओर ही बह रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद गुणवत्ता और दिशा दोनों पर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने मांग की है कि इस निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *