• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई
Image

40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई

अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर की गई।
आबकारी विभाग की टीम ने हरियाणा से लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 300 पेटी जब्त की है। जब्त शराब को नए साल में खपाने की तैयारी की जा रही थी। इस मामले में आरोपी सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी सौरभ सिंह पूर्व में भी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। लंबे समय से वह दूसरे राज्यों से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने का काम कर रहा था।
यह पूरा मामला अंबिकापुर शहर से लगे कांतिप्रकाशपुर क्षेत्र का है। कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई - RaipurNow