रतनपुर में कल्चुरी महोत्सव का शुभारंभ — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ आत्मीय स्वागत
रतनपुर में आयोजित कल्चुरी महोत्सव में शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उनके साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी रतनपुर पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और संभागायुक्त सुनील जैन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रतनपुर आगमन पर क्षेत्रवासियों से भेंट की और कल्चुरी महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।














