• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नमनाकला समिति से धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ, कलेक्टर ने किसान अनंत मंडल को पहनाई फूलमाला
Image

नमनाकला समिति से धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ, कलेक्टर ने किसान अनंत मंडल को पहनाई फूलमाला

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत हो गई। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नमनाकला केंद्र में कलेक्टर विलास भोसकर ने पहुंचकर प्रथम किसान अनंत मंडल का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किसानों ने धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ किया।

कलेक्टर भोसकर ने केंद्र में तौल मशीन, मापक यंत्र, बारदाना, कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को टोकन, तौल और भुगतान में किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। कलेक्टर ने कहा कि व्यवस्था ऐसी हो कि किसान कम समय में धान बेचकर घर लौट सकें।

जिले में 55,937 पंजीकृत किसान, 54 उपार्जन केंद्र संचालित

इस वर्ष जिले में 55,937 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि लगभग 58,219 हेक्टेयर में धान बोया गया है। खरीदी के लिए 54 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र में नवीन प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की गई है। सुरक्षा और निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल भी तैनात है, ताकि खरीदी कार्य सुचारू रूप से चल सके। धान खरीदी का यह महापर्व 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा।

3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलने से किसानों को बड़ा लाभ अनंत मंडल

पहले दिन सबसे पहले धान बेचने पहुंचे किसान अनंत मंडल ने बताया कि उनका कुल 78 क्विंटल उत्पादन है। उन्होंने 20 क्विंटल धान का पहला टोकन कटवाया। उन्होंने कहा जिले में धान बेचने वाला पहला किसान बनने की खुशी है। इस वर्ष 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलने से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभारी हूं।

अधिकारियों-कर्मियों की रही उपस्थिति इस अवसर पर खाद्य अधिकारी एस.बी. कांमठे, डीआरसीएस शिल्पा अग्रवाल, तहसीलदार जॆयश कंवर, संयुक्त पंजीयक एन. कुजूर, नोडल अधिकारी सीसीबी पी.सी. गुप्ता, सीईओ सीसीबी सी. चंद्रकार, समिति अध्यक्ष भरोसा राम, सरपंच नारायण प्रसाद, उपसरपंच कृष्ण कुमार सिंह, पंच विकास सिंह, प्रदीप राय, सचिव कुश प्रजापति, पटवारी पंकज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *