• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी, प्रशासन पर लगाए झूठा प्रचार फैलाने के आरोप
Image

अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी, प्रशासन पर लगाए झूठा प्रचार फैलाने के आरोप

अंबिकापुर | जिला अधिवक्ता संघ सरगुजा के आह्वान पर चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। हड़ताल के दौरान संघ की एक निरीक्षण टीम न्यायालय परिसर पहुंची, जहां हड़ताल अवधि में न्यायिक कार्य कर रहे व्यक्तियों की पहचान की जा रही थी।

संघ ने आरोप लगाया है कि निरीक्षण के दौरान पुलिस, तहसीलदार कार्यालय और राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी-कर्मचारी न्यायालय परिसर में मौजूद थे और अधिवक्ताओं पर झूठे आरोप लगाने का षड्यंत्र रच रहे थे। अधिवक्ता संघ के अनुसार, इन अधिकारियों द्वारा यह भ्रामक प्रचार किया गया कि अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त की है, जबकि यह पूरी तरह निराधार और अधिवक्ताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास है।

संघ ने बताया कि 7 नवंबर को न्यायिक प्रशासन ने संघ पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर हड़ताल समाप्त करने का दबाव बनाया था। जब संघ ने अपने रुख पर अडिग रहते हुए कहा कि न्यायालय भवन का निर्माण वर्तमान स्थल पर ही होना चाहिए, तब प्रशासन की ओर से यह झूठा विवाद खड़ा कर अधिवक्ताओं को मानसिक रूप से दबाव में लाने की कोशिश की गई।

अधिवक्ता संघ ने इस पूरे प्रकरण की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा ऐसे भ्रामक अभियानों या झूठे प्रकरणों के माध्यम से आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की गई, तो अधिवक्ता समुदाय और उग्र आंदोलन करने पर विवश होगा।

संघ ने दोहराया कि न्यायालय भवन का निर्माण वर्तमान स्थल पर ही जनहित में उचित है, और जब तक शासन-प्रशासन की ओर से इस पर स्पष्ट और लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन कलमबंद आंदोलन जारी रहेगा।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी, प्रशासन पर लगाए झूठा प्रचार फैलाने के आरोप - RaipurNow