• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़ में कल भारत–दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला, वेस्टइंडीज ने आज किया जोरदार अभ्यास; शाम 5 बजे टीम इंडिया उतरेगी मैदान—हारने पर वेस्टइंडीज गंवा सकती है सीरीज
Image

छत्तीसगढ़ में कल भारत–दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला, वेस्टइंडीज ने आज किया जोरदार अभ्यास; शाम 5 बजे टीम इंडिया उतरेगी मैदान—हारने पर वेस्टइंडीज गंवा सकती है सीरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच आज 2 दिसंबर को वेस्टइंडीज की टीम ने मैदान पर जमकर प्रैक्टिस की। मैच से ठीक एक दिन पहले पूरे ग्राउंड को बारीकी से परखा गया—कहां बॉल कैसे टर्न ले सकती है, पिच किस तरह मदद कर सकती है, किस एंगल से शॉट खेलना आसान होगा—इन सभी पहलुओं पर खिलाड़ियों ने विशेष ध्यान दिया।

प्रैक्टिस सेशन के दौरान खिलाड़ी अलग-अलग समूहों में बंटकर बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग का रिहर्सल करते दिखे। कोचिंग स्टाफ ने भी खिलाड़ियों को मैच की विशेष रणनीतियों पर गाइड किया।

टीम मैनेजमेंट के अनुसार, 3 दिसंबर का मैच वेस्टइंडीज के लिए करो या मरो जैसा है। यदि वह यह मुकाबला नहीं जीत पाती है तो सीरीज उनके हाथ से निकल जाएगी। इस कारण खिलाड़ी मैच से पहले पूरी गंभीरता के साथ तैयारी कर रहे हैं।

स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में भी मैच को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के होटल, स्पोर्ट्स शॉप और स्टेडियम के आसपास का माहौल क्रिकेट fever से भर गया है।

शाम 5:30 बजे टीम इंडिया करेगी प्रैक्टिस
वेस्टइंडीज के अभ्यास के बाद भारतीय टीम भी आज शाम 5:30 बजे रायपुर के वीर शहीद नरेंद्र स्टेडियम में प्रैक्टिस करने पहुंचेगी। खिलाड़ी पिच की प्रकृति, लाइन-लेंथ, शॉट चयन और डेथ ओवर रणनीति जैसी बारीकियों पर फोकस करेंगे।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *