• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कल भारत–दक्षिण अफ्रीका मुकाबला: पूरे जोश में टीम इंडिया, हर्षित राणा बोले पूरा ध्यान सिर्फ मैच पर
Image

कल भारत–दक्षिण अफ्रीका मुकाबला: पूरे जोश में टीम इंडिया, हर्षित राणा बोले पूरा ध्यान सिर्फ मैच पर

रायपुर । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरेशनल स्टेडियम नया रायपुर में होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार शाम 5 बजे प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय गेंदबाज़ हर्षित राणा ने कहा कि टीम पूरी ऊर्जा और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

प्रेस वार्ता के बाद भारतीय टीम ने स्टेडियम में अभ्यास सत्र भी किया। राणा ने बताया कि टीम का फोकस केवल मैच पर है और हर खिलाड़ी जीत के इरादे के साथ मैदान में उतरना चाहता है। मेरा पूरा ध्यान मैच पर, सोशल मीडिया की बातें मायने नहीं रखतीं हर्षित रहाणे

प्रेस वार्ता के दौरान जब उनसे सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उनका ध्यान सिर्फ बॉलिंग और अपने प्रदर्शन पर होता है।
उन्होंने कहा मेरा पूरा ध्यान मैच पर रहता है। सोशल मीडिया में लोग क्या कहते हैं, उस पर ध्यान नहीं देता। मैं बॉलिंग पर फोकस करता हूं और बाकी चीजों को महत्व नहीं देता।

राणा ने यह भी बताया कि नई गेंद के साथ वे लगातार मेहनत कर रहे हैं और सीनियर खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके अनुभव का लाभ लेते हैं।
नई बॉल के साथ बहुत मेहनत करता हूं और सीनियर खिलाड़ियों से लगातार बात करता हूं।

टीम इंडिया के इस महत्त्वपूर्ण मुकाबले को लेकर दर्शकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। कल का मैच दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *