• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर में इंडिगो की लगातार फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों में बढ़ी नाराजगी
Image

रायपुर में इंडिगो की लगातार फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों में बढ़ी नाराजगी

रायपुर | राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ताज़ा मामलों में एयरलाइन ने बिना किसी स्पष्ट सूचना के कई उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों को मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।

महत्वपूर्ण कार्यों, व्यावसायिक मीटिंग और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए पहले से टिकट बुक करने वाले यात्रियों की योजना अचानक फ्लाइट रद्द होने से पूरी तरह बिगड़ गई। एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था की मांग करने पर भी कई यात्रियों को संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

कुछ यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट कैंसिलेशन की सूचना उन्हें अंतिम समय पर मिली, जिससे दूसरी उड़ान की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया। वहीं इंडिगो के काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से उचित मार्गदर्शन और सहायता नहीं मिलने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। यात्रियों ने एयरलाइन से तत्काल ठोस समाधान और समय पर सूचना देने की मांग की है, ताकि बार-बार की रद्द उड़ानों से होने वाली परेशानी कम हो सके।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *