• Home
  • छत्तीसगढ़
  • केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की गाड़ी से टकराया लोहे का रॉड, वाहन क्षतिग्रस्त
Image

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की गाड़ी से टकराया लोहे का रॉड, वाहन क्षतिग्रस्त

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू की गाड़ी से शनिवार को एक लोहे का रॉड टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के सामने का मिरर (शीशा) क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार राज्य मंत्री बिलासपुर से रायपुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान चंदेली (दामाखेड़ा) के पास यह घटना हुई। जिस वाहन में मंत्री सवार थे उसका क्रमांक CG-04-M-7200 बताया गया है। गाड़ी में उनके साथ निजी स्टाफ भी मौजूद था।
घटना के बाद मौके पर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने लोहे के रॉड को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लोहे का रॉड सड़क पर कैसे आया या किस कारण से टक्कर हुई।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराए जाने की बात कही गई है। जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की गाड़ी से टकराया लोहे का रॉड, वाहन क्षतिग्रस्त - RaipurNow