• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 25 साल बाद नई राजनीतिक पहल, ‘जन चेतना भारत पार्टी’ का उदय
Image

25 साल बाद नई राजनीतिक पहल, ‘जन चेतना भारत पार्टी’ का उदय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष बाद जन आग्रह के साथ नई राजनीतिक पार्टी जन चेतना भारत पार्टी (JCBP) की घोषणा की गई। बिलासपुर के जसबीर सिंह चावला, रायपुर के जयंत गायधने और महासमुंद के अभिषेक बाफना संस्थापक सदस्य हैं। पार्टी ने “ईमानदार जन चेतना गवर्नेंस” का संकल्प लेते हुए मूलभूत सुविधाओं की बहाली को अपनी प्राथमिकता बताया।

पार्टी के अनुसार प्रदेश में शराब व नशे का फैलाव, भ्रष्टाचार, नकली दवाइयां, मिलावटखोरी, महंगाई, बेरोजगारी, गुंडागर्दी और पर्यावरण प्रदूषण चरम पर पहुंच चुके हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, स्वच्छता और जन सुरक्षा की स्थिति लगातार बदहाल बताई गई।

जेजीबीपी ने कहा कि आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन के अधिकारों पर लगातार चोट, किसानों को उचित मूल्य न मिलना और आर्थिक अव्यवस्थाओं ने जनता को असहाय बना दिया है। पार्टी ने दावा किया कि 25 वर्षों से “कथनी-करनी के अंतर” ने शासन पर विश्वास कम किया है। पार्टी ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब लीपापोती नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान और जवाबदेही चाहता है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

25 साल बाद नई राजनीतिक पहल, ‘जन चेतना भारत पार्टी’ का उदय - RaipurNow