• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पैरावट में युवक का अधजला शव बरामद, कीटनाशक खाने के बाद खुद को आग लगाकर दी जान
Image

पैरावट में युवक का अधजला शव बरामद, कीटनाशक खाने के बाद खुद को आग लगाकर दी जान

जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलाईटांगर गांव में एक युवक का अधजला शव पैरावट (खेत की मेड़/परती भूमि) से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले कीटनाशक का सेवन किया और फिर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बिलाईटांगर निवासी मोहम्मद शमशुल हक खान के रूप में हुई है। वह बाजार में प्लास्टिक का सामान बेचकर जीवन यापन करता था।
बताया जा रहा है कि युवक देर शाम तक घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के पास स्थित पैरावट में उसका अधजला शव मिला। मौके पर उसकी लूना बाइक भी खड़ी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह बाइक से वहां पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।
सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पैरावट में युवक का अधजला शव बरामद, कीटनाशक खाने के बाद खुद को आग लगाकर दी जान - RaipurNow