• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने किया सरेंडर
Image

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने किया सरेंडर

मां के अंतिम संस्कार के बाद 3 दिन की पुलिस रिमांड

रायपुर। आपत्तिजनक बयान के मामले में 26 दिन से फरार चल रहे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने रविवार को देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से दबिश दे रही थी।

इसी बीच शुक्रवार को बघेल की मां का निधन हो गया था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आदेश दिया कि पहले वे मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, उसके बाद उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है।

समर्थकों ने आमापारा जी रोड पर लगाया जाम

बघेल के सरेंडर की जानकारी मिलते ही समर्थक सड़कों पर उतर आए और आमापारा जी रोड को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक दोनों ओर का यातायात ठप रहा। पुलिस की समझाइश और कार्रवाई के बाद एक ओर की सड़क खोली गई। जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीड़ के बावजूद पुलिस और समर्थकों ने आपसी सहमति से एंबुलेंस को रास्ता दिया।

कोर्ट ने लगाई थी फटकार

अमित बघेल के खिलाफ राज्य के कई जिलों में FIR दर्ज हैं। 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने स्पष्ट कहा था कि अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें और जहां-जहां मुकदमे दर्ज हैं, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोर्ट ने कोई राहत देने से इंकार करते हुए कहा था—“कानून अपना काम करेगा।”

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने किया सरेंडर - RaipurNow