• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ग्रामीणों ने खुद बना लिया रपटा, 15 साल में सरकार नहीं बना सकी पुल
Image

ग्रामीणों ने खुद बना लिया रपटा, 15 साल में सरकार नहीं बना सकी पुल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत रानीडोंगरी–गावडेपारा के ग्रामीणों ने वह कर दिखाया, जो असल में शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी थी। दुमहान नदी पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से आवेदन, ज्ञापन, सुशासन तिहार और मुख्यमंत्री तक गुहार लगाते रहे, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। अंततः ग्रामीणों ने चंदा कर खुद ही अस्थायी रपटा बना लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि हर घर से दो-दो हजार रुपए जुटाए गए। इसके बाद ट्रैक्टर, जेसीबी और तीन दिन की सामूहिक मेहनत से नदी पर अस्थायी रपटा तैयार किया गया, ताकि बरसात के दिनों में आवागमन बाधित न हो। यही उनकी “विकास योजना” बन गई।
बरसात के मौसम में दुमहान नदी उफान पर रहती है। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने और ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती थी। कई बार हादसे की आशंका भी बनी रहती थी, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
सवाल यह है कि क्या यही सुशासन है, जहां बच्चों की पढ़ाई और लोगों की जान की कीमत पर प्रशासन चैन की नींद सोता रहे? मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान दिया गया आवेदन भी अगर असरहीन रहा, तो विकास के दावे आखिर किसके लिए हैं? ग्रामीणों का जनसहयोग भले ही प्रेरक हो, लेकिन यह सरकार और प्रशासन की असफलता का सबसे बड़ा प्रमाण भी है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्रामीणों ने खुद बना लिया रपटा, 15 साल में सरकार नहीं बना सकी पुल - RaipurNow