• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा निलंबित, 23 हजार क्विंटल धान शॉर्टेज मामले में
Image

जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा निलंबित, 23 हजार क्विंटल धान शॉर्टेज मामले में

चारभाटा संग्रहण केंद्र में लापरवाही को लेकर प्रबंध संचालक की सख्त कार्रवाई

कवर्धा । कवर्धा जिले के चारभाटा धान संग्रहण केंद्र में सामने आए 23,000 क्विंटल धान शॉर्टेज के गंभीर मामले में जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) अभिषेक मिश्रा पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई प्रबंध संचालक द्वारा की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शॉर्टेज हुए धान की अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद उच्च अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है।
आरोप है कि डीएमओ अभिषेक मिश्रा ने इस गंभीर प्रकरण को लेकर मीडिया में गलत बयानबाजी की और तथ्यों को गुमराह करने का प्रयास किया। उन्होंने धान की कमी का कारण मुसुवा और दीमक द्वारा धान खा जाने को बताया था, जिसे बाद में जांच में भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना माना गया।
गलत बयानबाजी के चलते शासन-प्रशासन की छवि भी धूमिल हुई, जिसे उच्च स्तर पर गंभीरता से लिया गया। इसी के चलते प्रबंध संचालक ने डीएमओ के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही करते हुए विभागीय जांच के संकेत भी दिए हैं।
फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और जिम्मेदार अधिकारियों पर आगे और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा निलंबित, 23 हजार क्विंटल धान शॉर्टेज मामले में - RaipurNow