• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एनआईटी रायपुर में KDMRM-2025 प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
Image

एनआईटी रायपुर में KDMRM-2025 प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

रायपुर । एनआईटी रायपुर के गणित विभाग और सतत शिक्षा प्रकोष्ठ (CEC) द्वारा आयोजित एक सप्ताहीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम “नॉलेज डिस्कवरी थ्रू मैथमेटिकल मॉडलिंग, रफ सेट्स एंड मशीन लर्निंग (KDMRM-2025)” का समापन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी के प्रो. डॉ. राजेश पांडे शामिल हुए।

समापन समारोह में निदेशक (प्रभारी) डॉ. आर.के. त्रिपाठी, CEC चेयरमैन डॉ. सुभोजित घोष और रजिस्ट्रार डॉ. नरेंद्र लोंढे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ. अरविंद सिन्हा, डॉ. अनुप शर्मा और डॉ. शारदा नंदन राव ने किया।

पाँच दिवसीय प्रशिक्षण में गणितीय मॉडलिंग, रफ सेट थ्योरी और मशीन लर्निंग के समकालीन अनुप्रयोगों पर चर्चा हुई। अतिथियों ने कहा कि बड़े डेटा सेट के विश्लेषण में गणितीय आधारित एआई तकनीकों की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। कार्यक्रम में देशभर से 56 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुप शर्मा ने प्रस्तुत किया।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *