• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बर्खास्तगी से आहत नगर सैनिक ने कलेक्टर परिसर में किया जहर सेवन
Image

बर्खास्तगी से आहत नगर सैनिक ने कलेक्टर परिसर में किया जहर सेवन

कोरबा। नगर सेना के एक जवान ने बर्खास्तगी से आहत होकर आत्महत्या की कोशिश की है। जवान ने कलेक्टर परिसर में जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में घटना के बाद बड़ी संख्या में नगर सैनिक जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
पीड़ित नगर सैनिक की पहचान संतोष पटेल के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने डिविजनल कमांडेंट और कोरबा कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही जिला सेनानी के खिलाफ महिला नगर सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना ने नगर सेना के भीतर चल रहे तनाव को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले राजनांदगांव में भी एक नगर सैनिक आत्महत्या कर चुका है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बर्खास्तगी से आहत नगर सैनिक ने कलेक्टर परिसर में किया जहर सेवन - RaipurNow