संडैल नाला के नीचे खून से लथपथ मिले दोनों, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर
कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत संडैल नाला के नीचे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक और युवती खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले युवती के गले पर चाकू से हमला किया, उसे मरा हुआ समझने के बाद खुद के गले पर वार कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में गंभीर रूप से घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए 112 पर कॉल करने के साथ ही परिजनों को वीडियो कॉल कर लोकेशन भेजी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा पहुंचाया गया।
अस्पताल में युवक मृत घोषित, युवती बिलासपुर रेफर
अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक शुभम नायडू (28 वर्ष), निवासी बिलासपुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल निशा उर्फ प्रतीक्षा (22 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, बिलासपुर को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।
बाइक से बिलासपुर से कोरबा पहुंचे थे दोनों
बताया जा रहा है कि युवक और युवती घर से भागकर बाइक से बिलासपुर से कोरबा पहुंचे थे। दोनों के बीच प्रेमप्रसंग को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों कल रात से लापता थे।
युवक था शादीशुदा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक युवक शादीशुदा था। घटना की सूचना पर उरगा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की।
युवती के परिजन कोरबा पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं, वहीं मृतक युवक के परिजनों को भी पुलिस द्वारा सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले को सभी पहलुओं से जांच रही है।
When I initially commented I clicked the “Notify me when new comments are added” checkbox and now each time a comment
is added I get three emails with the same comment.
Is there any way you can remove people from that service?
Cheers!














