• Home
  • छत्तीसगढ़
  • महिला ने बीच सड़क पर स्कूली छात्रा को पीटा, झूमाझटकी का वीडियो आया सामने
Image

महिला ने बीच सड़क पर स्कूली छात्रा को पीटा, झूमाझटकी का वीडियो आया सामने

कोरिया। जिले के जनकपुर क्षेत्र में बीच सड़क पर एक महिला द्वारा स्कूली छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान महिला और छात्रा के बीच जमकर झूमाझटकी हुई, जिससे छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलने पर जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने लेकर आई। पुलिस ने छात्रा से भी घटना की जानकारी ली है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जनकपुर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महिला ने बीच सड़क पर स्कूली छात्रा को पीटा, झूमाझटकी का वीडियो आया सामने - RaipurNow