• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मरवाही पुलिस ने सुलझाया 10 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत का रहस्य
Image

मरवाही पुलिस ने सुलझाया 10 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत का रहस्य


बुआ के बेटे ने नशे में किया अनैतिक कृत्य, साक्ष्य छुपाने की नीयत से हत्या कर फांसी का रूप दिया

पेंड्रा। मरवाही थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों निर्माणाधीन भवन की मयार में 10 वर्षीय बालक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और फोरेंसिक जांच से सनसनीखेज खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया कि मृतक बालक की हत्या उसके ही रिश्तेदार, बुआ के बेटे ने की थी। आरोपी की पहचान पसान थाना क्षेत्र के अमझर गांव निवासी 25 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नशे में किया अनैतिक कृत्य, फिर दी फांसी
पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2025 की रात आरोपी अर्जुन अपने मामा-मामी के घर आया था। रात में शराब पीने के बाद उसने भोजन किया और मामा-मामी के सो जाने पर उनके बड़े बेटे के साथ अनैतिक कृत्य किया। विरोध करने पर बालक को उसने मारपीट कर बेहोश कर दिया और साड़ी का फंदा लगाकर फांसी पर लटका दिया।

मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच में बड़ी संख्या में अप्राकृतिक मैथुन से संबंधित वीडियो पाए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 377, 302 व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मरवाही पुलिस की त्वरित कार्रवाई और फोरेंसिक टीम की जांच से इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश हुआ।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *