रामानुजनगर (सूरजपुर)। घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने पहले खुद कीटनाशक खा लिया और फिर अपनी 8 साल की बेटी को भी पिला दिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, रामानुजनगर थाना क्षेत्र के भकुमा गांव की रहने वाली महिला का खाना बनाने को लेकर पति से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में महिला ने यह कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।














