• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए नई सुविधा — सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया आधुनिक लाउंज का शुभारंभ
Image

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए नई सुविधा — सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया आधुनिक लाउंज का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। बुधवार को सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने एयरपोर्ट पर नव निर्मित आधुनिक लाउंज का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आज प्रदेश की प्रगतिशील सोच और आधुनिक छवि का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा यह अत्याधुनिक लाउंज यात्रियों को आराम, सुविधा और उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ की बढ़ती पहचान और यात्री-हितैषी दृष्टिकोण को दर्शाती है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एयरपोर्ट प्रबंधन को इस पहल के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से रायपुर एयरपोर्ट देश के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों की श्रेणी में अपनी जगह और मजबूत करेगा। कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन, एयरपोर्ट निदेशक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *