अंबिकापुर। नगर साहू संघ अंबिकापुर का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण व सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी श्री कन्हैया प्रसाद गुप्ता ने पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। चुनाव में सर्वसम्मति से श्री संजय गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष पद के लिए श्री भरत प्रसाद गुप्ता एवं श्रीमती रूपा गुप्ता को निर्विरोध चुना गया। संगठन सचिव पद पर श्री जगदीश गुप्ता एवं श्रीमती मंजू गुप्ता का सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यगण, कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।














