• Home
  • छत्तीसगढ़
  • “वंदे मातरम्” सामूहिक गायन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न
Image

“वंदे मातरम्” सामूहिक गायन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न

अंबिकापुर। आगामी “वंदे मातरम् गीत के सामूहिक गायन कार्यक्रम” की तैयारियों को लेकर आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 7 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को राजमोहिनी भवन, अंबिकापुर में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्था एवं प्रचार-प्रसार से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि “वंदे मातरम्” गीत भारतीय आत्मा और राष्ट्रभाव का प्रतीक है। इस सामूहिक गायन से देशभक्ति की भावना और अधिक प्रगाढ़ होगी। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक ललन प्रताप सिंह ने कहा कि “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम जनआंदोलन का स्वरूप लेगा।

महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि “वंदे मातरम्” गीत हमारे राष्ट्र की आत्मा से जुड़ा है। सामूहिक गायन से शहरवासियों में देशप्रेम, एकता और गौरव की भावना प्रबल होगी। उन्होंने नागरिकों से इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।

वरिष्ठ भाजपा नेता अंबिकेश केशरी ने गीत के शुद्ध उच्चारण और शांतिपूर्ण माहौल में गायन का आग्रह किया। वहीं जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के सह संयोजक विनोद हर्ष ने बताया कि यह आयोजन 7 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजमोहिनी भवन में होगा।

बैठक में महामंत्री अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडेय, इंदर भगत, जन्मजय मिश्रा, रुपेश दुबे, अनिल जायसवाल, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, निरंजन राय, अभिषेक सिंहदेव, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, सरिता जायसवाल, जतीन परमार, भूपेन्द्र सिंह, निशांत गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Releated Posts

रायपुर में माइनिंग कंस्ट्रक्शन उपकरणों का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो 11 से 14 मार्च तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में माइनिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़े आधुनिक उपकरणों और मशीनों की प्रदर्शनी…

ByByRaipurNow Mar 7, 2026

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“वंदे मातरम्” सामूहिक गायन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न - RaipurNow