• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर में माइनिंग कंस्ट्रक्शन उपकरणों का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो 11 से 14 मार्च तक
Image

रायपुर में माइनिंग कंस्ट्रक्शन उपकरणों का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो 11 से 14 मार्च तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में माइनिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़े आधुनिक उपकरणों और मशीनों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इंडियन माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसोसिएशन (IMCA) की ओर से 11 से 14 मार्च 2026 तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, नया रायपुर में iCONEQ 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार एक्सपो में देश-विदेश की कंपनियां माइनिंग और निर्माण क्षेत्र में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक उपकरण और मशीनों का प्रदर्शन करेंगी। इसमें व्हील लोडर, एक्स्कावेटर, रॉक ब्रेकर, वाइब्रेटर रिपर, ग्रेडर, ड्रिल, स्टोन क्रशर, स्पेयर पार्ट्स और अन्य भारी मशीनरी से जुड़े उत्पाद शामिल रहेंगे।
आयोजकों का कहना है कि इस एक्सपो में उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, निर्माता और व्यवसायी एक ही मंच पर मिलेंगे, जिससे तकनीक और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्रदर्शनी के दौरान उपकरणों और मशीनों पर विशेष ऑफर और छूट भी दी जाएगी।
इस बार एक्सपो में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में निर्मित ‘वाइब्रेटर रिपर’ नामक उपकरण भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिसे खदानों में ब्लास्टिंग के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि MSME भारत सरकार से मान्यता प्राप्त उद्यमों को iCONEQ 2026 में भागीदारी के लिए पंजीकरण शुल्क में 80 से 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक उद्यमी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें और नए व्यापारिक अवसरों का लाभ उठा

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *