• Home
  • ब्लॉग
  • जब सवाल धर्म का नहीं, भविष्य का हो—तो सत्ता को जवाब देना पड़ता है
Image

जब सवाल धर्म का नहीं, भविष्य का हो—तो सत्ता को जवाब देना पड़ता है


कभी-कभी लोकतंत्र में एक तस्वीर हजार भाषणों से ज्यादा ताकतवर होती है। छात्रों का आंदोलन और उसके बीच शिक्षा मंत्री का इस्तीफा इसी बदलते भारत की एक तस्वीर है। इसे केवल किसी एक मंत्री के इस्तीफे तक सीमित करके देखना शायद पूरे घटनाक्रम को छोटा कर देना होगा। असली सवाल यह है कि क्या अब सत्ता से जवाबदेही मांगने वाली नई पीढ़ी तैयार हो चुकी है?
वीकेंड आने से पहले ही सियासी माहौल बदल गया। जिस इस्तीफे को कोई राजनीतिक मजबूरी कहेगा, कोई नैतिक जिम्मेदारी और कोई दबाव का परिणाम—उससे बड़ा संदेश सड़कों पर खड़े छात्रों ने दिया है। सत्ता कितनी भी मजबूत क्यों न हो, जब सवाल लाखों युवाओं के भविष्य का हो तो उसे जवाब देना ही पड़ता है।
Gen Z की राजनीति को समझने के लिए पुराने राजनीतिक चश्मे उतारने होंगे। यह पीढ़ी केवल जाति, धर्म और मंदिर-मस्जिद के सवालों से अपनी पूरी राजनीति तय नहीं करना चाहती। उसके सामने नौकरी है, परीक्षा है, पेपर लीक है, पारदर्शिता है, महंगाई है, शिक्षा है और अपने भविष्य की चिंता है। उसे भाषण से ज्यादा परिणाम चाहिए।
यह लोकतंत्र के लिए अच्छी खबर है।
लेकिन यहां एक सावधानी भी जरूरी है। किसी मंत्री का इस्तीफा अपने आप में व्यवस्था में सुधार की गारंटी नहीं है। असली परीक्षा उसके बाद शुरू होती है। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आए, पेपर लीक और अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई हो, दोषियों की जवाबदेही तय हो और किसी विद्यार्थी का भविष्य व्यवस्था की लापरवाही की भेंट न चढ़े—तभी इस्तीफा सार्थक माना जाएगा।
जनता को नेताओं से प्रेम करने के बजाय उनके काम का मूल्यांकन करना चाहिए। लोकतंत्र में नेता जनता के सेवक हैं, नायक नहीं। सत्ता किसी पार्टी की स्थायी संपत्ति नहीं और कोई पद किसी व्यक्ति का स्थायी अधिकार नहीं।
आज की युवा पीढ़ी अगर यह सवाल पूछ रही है कि “काम नहीं हुआ तो जिम्मेदारी कौन लेगा?”, तो यह सवाल केवल एक मंत्री से नहीं, हर सरकार और हर जनप्रतिनिधि से पूछा जाना चाहिए।
और यही लोकतंत्र की खूबसूरती है—कुर्सी बड़ी नहीं होती, जनता बड़ी होती है।
Gen Z ने अगर यह तय कर लिया है कि वह भावनात्मक नारों से आगे बढ़कर शिक्षा, रोजगार, पारदर्शिता और जवाबदेही की बात करेगी, तो आने वाले वर्षों की राजनीति का एजेंडा भी बदलना तय है।

Releated Posts

वेदांता हादसा: मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट में किसी पर जिम्मेदारी तय नहीं, केंद्रीय समिति की रिपोर्ट के बाद होगा अंतिम फैसला

रायगढ़। जिले के वेदांता पावर प्लांट, सिंघीतराई में 14 अप्रैल को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में 25 श्रमिकों…

ByByRaipurNow Jul 21, 2026

सड़क–पानी और अवैध प्लाटिंग को लेकर कांग्रेस का, प्रदर्शन ग्रामीणों संग हाईवे पर उतरे कार्यकर्ता, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

अंबिकापुर। सड़क, पेयजल समस्या, अवैध प्लाटिंग और गांव में हो रही ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

जब शासन ही कानून तोड़ने लगे

रायगढ़ जिले के तमनार में महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई बर्बरता केवल एक अपराध नहीं, बल्कि मानवता पर…

ByByRaipurNow Jan 8, 2026

सोनिया गांधी वोटर आईडी मामले पर बोले—‘दूध का दूध, पानी का पानी होगा

मतदाता सूची शुद्धीकरण जरूरी: बृजमोहन अग्रवाल नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मतदाता सूची का…

ByByRaipurNow Dec 9, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *