• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बैगलेस डे पर शिक्षा के साथ सेहत का पाठ, बच्चों ने सीखा योग और आयुर्वेद के गुर
Image

बैगलेस डे पर शिक्षा के साथ सेहत का पाठ, बच्चों ने सीखा योग और आयुर्वेद के गुर

कोरबा | ब्लॉक पाली के प्राथमिक विद्यालय कुटेलामुड़ा में बुधवार को बैगलेस डे के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित इस शिविर में बच्चों और समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य, सेहत और स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में योगाचार्यों ने विद्यार्थियों को योगासन और प्राणायाम के महत्व के साथ-साथ बीमारियों से बचाव के लिए कई आयुर्वेदिक नुस्खे भी समझाए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और योग के नियम, क्रम और अनुशासन के बारे में सीखा।

इस अवसर पर सरपंच, उपसरपंच, SMC सदस्य एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में CAC मरकाम सर, कन्या आश्रम रजकम्मा के प्रधान पाठक रवि कुमार चंद्रा सर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

महिला पतंजलि योग समिति की कोरबा जिला प्रभारी लक्ष्मी मूर्ति, जिला संवाद प्रभारी आभा देवांगन, कार्यकारिणी सदस्य संध्या दीक्षित और तहसील कार्यकारिणी सदस्य लता पंथ ने योग की विधिवत शिक्षा देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम सरपंच एवं अभिभावकों ने महिला पतंजलि योग समिति की टीम को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। प्रधान पाठिका प्रफुल्ला भगत और शिक्षिका श्रद्धा शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *