• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमसीएम विष्णु देव साय बोले— हमारी राष्ट्रपति बेहद ममतामयी, नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा
Image

अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमसीएम विष्णु देव साय बोले— हमारी राष्ट्रपति बेहद ममतामयी, नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा

अंबिकापुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर गुरुवार को अंबिकापुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि उन्होंने हमारे निमंत्रण को स्वीकार कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वे बेहद ममतामयी हैं, यह बात हमारे नक्सल पीड़ित भाइयों की मुस्कान से भी साबित होती है, जो राष्ट्रपति भवन से मिलकर लौटे थे।

सीएम साय ने कहा कि जनजातीय समाज का संघर्ष और उनकी गौरवगाथा अमर है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य का गठन हुआ था। रायपुर में निर्मित जनजातीय संग्रहालय को उन्होंने समाज की समृद्ध विरासत का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के अधिकारों को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है, साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका प्रदान की जा रही है।

बस्तर क्षेत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों तक नक्सलवाद ने विकास की गति को रोक रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है। उन्होंने दावा किया कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांस गिन रहा है। बस्तर विकास की नई रफ्तार पकड़ रहा है। बिजली, पानी व दूरसंचार जैसी मूलभूत सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *