सूरजपुर। जिले में पीडीएस चावल की अवैध ढुलाई का मामला सामने आया है। माजा गांव से सूरजपुर की ओर ले जाए जा रहे चावल से भरी एक पिकअप वाहन को मंगलवार देर शाम कृष्णपुर गांव के पास जांच के दौरान पकड़ा गया।
संयुक्त जांच अभियान में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस टीम शामिल रही। पिकअप वाहन से 22 क्विंटल चावल बरामद हुआ है, जिसे पीडीएस का चावल बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चावल को सूबे में हेराफेरी कर बेचने की तैयारी की जा रही थी।
टीम ने वाहन को जप्त कर लिया है और संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध चावल परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। मामले में आगे उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।














