कलेक्टर हरिस एस ने सेवानिवृत्त 10 शासकीय सेवकों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित
बस्तर । अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारियों के सम्मान में भावभीनी और गरिमामय विदाई समारोह कलेक्टोरेट के ‘आस्था कक्ष’ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए कलेक्टर हरिस एस ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। कलेक्टर हरिस एस. ने उनके दीर्घकालिक और समर्पण भाव से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सभी को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र, जीपीएफ अंतिम भुगतान प्राधिकार पत्र और उपादान (ग्रैच्युटी) से संबंधित स्वत्वों के भुगतान आदेश प्रदान कर स्वस्थ-दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घकालिक शासकीय सेवाओं के लिए आभार जताया।














