• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार का जनमानस बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ा है: बृजमोहन अग्रवाल
Image

बिहार का जनमानस बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ा है: बृजमोहन अग्रवाल

लालगंज, बिहार की ऐतिहासिक जनसभा में बृजमोहन अग्रवाल और योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार, भाजपा को जिताने की अपील

तेजस्वी को 20 साल भी मिलें तो नहीं कर पाएंगे विकास बिहार की जनता जंगलराज की वापसी कभी नहीं होने देगी: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। बिहार चुनाव प्रचार में लगे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को लालगंज स्थित कॉमर्स कॉलेज मैदान में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के साथ आयोजित भव्य जनसभा में भाग लेकर जनता का अभिवादन किया।

सभा में उपस्थित विशाल जनसमूह के उत्साह और ऊर्जा ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपार समर्थन व विश्वास को और अधिक सशक्त किया।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित, सशक्त और समृद्ध बिहार के संकल्प को दोहराया तथा जनता से भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि बिहार का जनमानस बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ा है।

इस अवसर पर राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा अपने वादों को पूरा करने के लिए मांगे गए 20 महीनों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा, “तेजस्वी यादव को अगर 20 महीने नहीं बल्कि 20 साल भी दे दिए जाएं, तब भी वे कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। उनकी पार्टी (राजद) के 15 साल के शासन में बिहार को ‘जंगलराज’ में बदल दिया गया था। यदि वह शासन फिर लौटता है तो राज्य दोबारा भ्रष्टाचार, अराजकता और असुरक्षा के दौर में चला जाएगा।

उन्होंने कहा कि “जो लोग पशुचारा तक खा गए थे, वे बाकी चीजों का क्या हाल करेंगे, यह जनता भली-भांति जानती है। इसलिए बिहार की जनता अब कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने देगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार पुनः बनेगी। सभा में शामिल अपार जनसमूह ने भाजपा के विजय संकल्प के प्रति अपना उत्साह और समर्थन प्रकट किया।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार का जनमानस बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ा है: बृजमोहन अग्रवाल - RaipurNow