• Home
  • छत्तीसगढ़
  • फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने जंगल से पकड़ा अवैध धान — 143 बोरी के साथ पिकअप वाहन जब्त
Image

फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने जंगल से पकड़ा अवैध धान — 143 बोरी के साथ पिकअप वाहन जब्त

एसडीएम आनंद राम नेताम बोले जानी, तुम झुकेगा नहीं तो हम रुकेगा नहीं

बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक टीम ने अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। रामचंद्रपुर तहसील अंतर्गत संयुक्त पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने गश्त के दौरान जंगल से 143 बोरी अवैध धान और एक पिकअप वाहन जब्त किया है।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक टीम के पहुंचने की खबर मिलते ही बिचौलिये धान को जंगल में छिपाकर भाग निकले। बाद में पुलिस ने मौके पर धान जब्त कर वाहन को अपने कब्जे में लिया।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम आनंद राम नेताम ने फिल्मी अंदाज में कहा जानी, तुम झुकेगा नहीं तो हम रुकेगा नहीं।उन्होंने धान तस्करी में शामिल बिचौलियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन अब किसी को बख्शेगा नहीं।

जानकारी के अनुसार, जब्त किया गया धान उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से लाया जा रहा था। यह कार्रवाई बलरामपुर कलेक्टर के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत की गई है। पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम लगातार धान बिचौलियों पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है, ताकि जिले में अवैध धान की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने जंगल से पकड़ा अवैध धान — 143 बोरी के साथ पिकअप वाहन जब्त - RaipurNow