• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर में पुलिस कस्टडी डेथ मामला: 3 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार
Image

बलरामपुर में पुलिस कस्टडी डेथ मामला: 3 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार

परिजनों ने आईजी कार्यालय का घेराव कर की नारेबाजी, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत रहे साथ

संजय रजक सरगुजा/बलरामपुर। बलरामपुर में हुई संदिग्ध पुलिस कस्टोडियल डेथ का मामला अब भी शांत नहीं हुआ है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी मृतक उमेश के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। सोमवार को अपनी मांगों को लेकर परिजनों ने सरगुजा आईजी कार्यालय का घेराव किया और सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी उनके साथ मौजूद रहे।

परिजनों की प्रमुख मांग है कि शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम (पीएम) कराया जाए और मृतक उमेश को हिरासत में लेने वाले पुलिसकर्मियों तथा परिजनों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

आईजी ने इस मामले में कहा कि न्यायिक जांच जारी है, इसलिए परिजनों को अपनी बात जांच समिति के समक्ष रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, तीन दिन पहले बलरामपुर पुलिस ने उमेश नाम के युवक को हिरासत में लिया था, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना कर मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है।
वहीं, पुलिस इस मौत को कभी सिकलिंग तो कभी हार्ट अटैक से हुई बताती रही है।

मामला तब और गरमाया जब परिजनों ने शव का दोबारा पीएम कराने की मांग करते हुए हंगामा किया, इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया था।
इसी के विरोध में परिजन सोमवार को आईजी कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग की।

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने पीड़ित परिवार की मांग को जायज बताया है और कहा कि न्यायिक जांच निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए। इधर, आईजी का कहना है कि जांच पूरी होते ही रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलरामपुर में पुलिस कस्टडी डेथ मामला: 3 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार - RaipurNow