• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बालको डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा: करोड़ों की तलाश में गए थे आरोपी, पाँच दिन में 19 की गिरफ्तारी
Image

बालको डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा: करोड़ों की तलाश में गए थे आरोपी, पाँच दिन में 19 की गिरफ्तारी

कोरबा | बालको नगर थाना क्षेत्र के तिलईडांड में हुई बड़ी डकैती वारदात का पुलिस ने महज़ 5 दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 3 आरोपी उसी गांव के हैं जहाँ यह वारदात हुई थी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को पीड़ित के घर में करोड़ों रुपये होने की आशंका थी, जिसके चलते उन्होंने हथियार के बल पर डकैती की योजना बनाई। वारदात की रात आरोपियों ने पीड़ित परिवार को धमकाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और गहनों पर हाथ साफ किया था।

टीम ने आरोपियों के कब्जे से 65 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं डकैती में इस्तेमाल किए गए 4 वाहनों को भी जप्त किया गया है।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव के भीतर के तीन आरोपी पीड़ित परिवार के बारे में जानकारी रखते थे और उन्होंने ही पूरी वारदात की प्लानिंग में सहयोग किया। पुलिस लगातार आरोपियों की लोकेशन, नेटवर्क और मूवमेंट को ट्रैक कर रही थी, जिसके आधार पर टीम ने सभी को धर-दबोचा।

इधर, आज आरोपियों के मेडिकल परीक्षण के दौरान उनके परिजनों ने अस्पताल परिसर में भारी विरोध और हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण पूरा कराया। पुलिस ने कहा है कि शेष रकम और गहनों की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बालको डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा: करोड़ों की तलाश में गए थे आरोपी, पाँच दिन में 19 की गिरफ्तारी - RaipurNow