पुलिस ने आरोपिया से बरामद किए 35 ग्राम सोने के जेवर, पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की घटना
भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक महिला घरेलू कामगार ने भरोसे को शर्मसार कर दिया। महिला ने जिस घर में काम किया, वहीं की अलमारी से सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपिया ने चोरी किए गहनों को गलवाकर नए जेवर बनवा लिए थे।
थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपिया बबीता बिनिया को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 35 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए हैं। पूछताछ में महिला ने चोरी की बात कबूल की है।
मुख्य बिंदु — घर में काम करने वाली महिला ने दिया चोरी की घटना को अंजाम, अलमारी से सोने के जेवरात किए थे पार, चोरी के जेवरों को गलवाकर बनाए नए गहने, 35 ग्राम सोने के गहने पुलिस ने किए बरामद, आरोपिया बबीता बिनिया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पुलिस का कहना है कि महिला ने मौका पाकर चोरी की थी। अब यह जांच की जा रही है कि क्या वह पहले भी ऐसी किसी वारदात में शामिल रही है।














