अंबिकापुर। बिहार चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अंबिकापुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार को “खतरे में” बताया। वहीं उनके इस बयान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने करारा जवाब दिया है।
ओपी चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कांग्रेस और गांधी परिवार खतरे में हैं। यही कारण है कि राहुल गांधी संविधान बचाओ और देश जोड़ो के नाम पर कांग्रेस को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी राजनीति के लिए फिट ही नहीं हैं।
टीएस सिंहदेव पूर्व डिप्टी सीएम राहुल गांधी देशहित की राजनीति करते हैं, न कि निजी हमलों की। भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे दो सीटों तक सिमट गए थे। जनता ने मौका दिया है तो इतना घमंड करना ठीक नहीं।














