• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति
Image

मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति

20 नवम्बर को अम्बिकापुर में होगा भव्य आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी शामिल

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, प्रशासन ने सभी तैयारियां की पूर्ण

अंबिकापुर। । जनजातीय गौरव दिवस समारोह 2025 का मुख्य कार्यक्रम 20 नवम्बर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, केंद्रीय राज्यमंत्री (जनजातीय कार्य) दुर्गा दास उइके तथा केंद्रीय राज्यमंत्री (आवास एवं शहरी मंत्रालय) तोखन साहू मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी। साथ ही जनजातीय प्रमुखों, जनजातीय नायक–नायिकाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय विकास प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेला भी लगाया जाएगा, जिसमें स्थानीय जनजातीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज एवं अम्बिकापुर की महापौर मंजूषा भगत भी उपस्थित रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सभी तैयारियां पूरी

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के एक दिवसीय प्रवास को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। लगभग 2000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जो शहर एवं कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।

पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल, रूट व शहर के महत्वपूर्ण इलाकों में बहु-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। राष्ट्रपति के काफिले के रूट पर बैरिकेटिंग, मार्ग सुरक्षा, विशेष टीमों की तैनाती एवं रिहर्सल पूर्ण कर ली गई है। मुख्य चौराहों—गांधी चौक, आकाशवाणी चौक, अंबेडकर चौक व घड़ी चौक—पर अतिरिक्त फोर्स और अस्थायी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।

भीड़ प्रबंधन के लिए महिला एवं पुरुष पुलिस बल की विशेष तैनाती, पार्किंग स्थलों पर सघन जांच तथा प्रवेश/निकास द्वारों पर सुरक्षा स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने सभी जवानों को अलर्ट मोड में रहकर ड्यूटी निभाने निर्देश दिए हैं।

ट्रैफिक डायवर्सन लागू

राष्ट्रपति के काफिले के रूट पर 20 नवम्बर को निर्धारित समय में आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर अस्थायी रोक रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे डायवर्सन मार्गों का उपयोग करें, अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *