• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को आएंगी अंबिकापुर
Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को आएंगी अंबिकापुर

जनजाति गौरव दिवस के समापन समारोह में होंगी शामिल, तैयारियाँ अंतिम चरण में

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को अंबिकापुर दौरा प्रस्तावित है। वे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे जनजाति गौरव दिवस के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए पीजी कॉलेज ग्राउंड को स्थल बनाया गया है, जहाँ व्यापक तैयारियाँ जारी हैं।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए SPG ने कमान अपने हाथ में ले ली है। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चाक-चौबंद सुरक्षा इंतज़ाम किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे हैं।

पीजी कॉलेज ग्राउंड में मंच निर्माण, पंडाल, प्रवेश-निकास द्वार, पार्किंग और दर्शक दीर्घा की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जनजातीय समुदाय के लोग इस भव्य कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देशभर में जनजाति गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 नवंबर को अंबिकापुर में आयोजित समापन समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू विशेष रूप से शिरकत करेंगी।

Releated Posts

बाल सुधार गृह से 7 नाबालिग फरार, 4 पकड़े गए, 3 अब भी लापता

दुर्ग। पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से देर रात 7 नाबालिग आरोपी फरार हो गए। इनमें से 4…

ByByRaipurNow Nov 30, 2025

दर्शनार्थियों से भरी बुलेरो हादसे का शिकार, 1 की मौत, 4 गंभीर

सूरजपुर। ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दर्शनार्थियों से भरी…

ByByRaipurNow Nov 30, 2025

सरगुजा में पहली बार होगा वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस 2025 का भव्य आयोजन

अंबिकापुर। सरगुजा जिला कल एक ऐतिहासिक खेल आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। खेलो इंडिया एवं भारतीय…

ByByRaipurNow Nov 30, 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बिहार के पथ निर्माण…

ByByRaipurNow Nov 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को आएंगी अंबिकापुर - RaipurNow