• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बढ़े बिजली बिल से जनता परेशान कांग्रेस ने सरकार से ‘बिजली बिल हाफ’ योजना फिर शुरू करने की मांग की
Image

बढ़े बिजली बिल से जनता परेशान कांग्रेस ने सरकार से ‘बिजली बिल हाफ’ योजना फिर शुरू करने की मांग की

रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ते बिजली बिलों ने आम जनता की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इस मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने मांग की है कि भूपेश बघेल सरकार के समय शुरू की गई ‘बिजली बिल हाफ योजना’ को तुरंत फिर से लागू किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों से बेतहाशा बढ़े बिजली बिलों ने हर वर्ग के लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन का प्रमुख घटक कोयला है, और वर्तमान में कोयले पर लगने वाला सेस कम होने के कारण उसकी कीमत करीब 400 रुपये प्रति टन घट गई है, ऐसे में सरकार को वीसीए (वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट) के आधार पर बिजली के दाम तुरंत घटाने चाहिए।

शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी, लापरवाही और मुनाफाखोरी की नीति के कारण आज प्रदेश के लोगों को महंगी और कटौती वाली बिजली झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद अब तक बिजली के दाम सबसे ज्यादा इस सरकार के समय में हैं। बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दी गई, जिससे लोगों के बिल दोगुने से भी अधिक हो गए हैं।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ग्रामीण इलाकों में 8 से 9 घंटे की बिजली कटौती आम हो गई है, जिससे जनता परेशान है और कई जगह आंदोलन की स्थिति बन रही है।

शुक्ला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी फिर भी हमें ही महंगे दर पर बिजली बेची जा रही है। यह जनता के साथ अन्याय है। बढ़े हुए बिजली बिलों से लोगों में आक्रोश और निराशा है, लेकिन सरकार अब भी जनता पर आर्थिक लूट जारी रखे हुए है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बढ़े बिजली बिल से जनता परेशान कांग्रेस ने सरकार से ‘बिजली बिल हाफ’ योजना फिर शुरू करने की मांग की - RaipurNow