• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
Image

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

जैन ध्वजारोहण के साथ सामूहिक सामायिक आराधना आज

रायपुर। सकल जैन समाज के तत्वावधान में भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत 15 मार्च 2026, रविवार को श्री जिनकुशल सूरी जैन दादाबाड़ी तीर्थ, एम.जी. रोड में जैन ध्वजारोहण एवं सामूहिक सामायिक आराधना का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8.45 बजे जैन ध्वजारोहण एवं जैन गीत के साथ होगा, जिसके पश्चात सुबह 9 बजे से 10.15 बजे तक सामूहिक सामायिक का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर लगभग 48 मिनट तक सभी धर्मप्रेमी एक स्थान पर बैठकर धर्म आराधना करेंगे तथा 84 लाख जीवों से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमायाचना करेंगे। जैन धर्म में सामायिक को एक महत्वपूर्ण साधना माना गया है, जिसमें व्यक्ति कुछ समय के लिए मन, वचन और शरीर को शांत कर आत्मचिंतन, संयम और समभाव का अभ्यास करता है। इससे मन की शांति, आत्मा की शुद्धि और ध्यान की शक्ति में वृद्धि होती है तथा यह मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ने का महत्वपूर्ण साधन माना गया है।

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रेश शाह एवं महासचिव गोल्डी लूनिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के लाभार्थी स्वर्गीय इंदिरा देवी जैन एवं स्वर्गीय जी.सी. जैन के परिवारजन हैं। जैन समाज के विभिन्न मंडलों एवं संगठनों के सहयोग से कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत बैद और सचिव आनंद जैन ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। वहीं कोषाध्यक्ष विकास सेठिया ने बताया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए समाज के विभिन्न मंडलों और संगठनों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कार्यक्रम में सामायिक के पश्चात नवकारसी की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सामायिक के आवश्यक उपकरणों के साथ निर्धारित समय से लगभग 30 मिनट पूर्व पहुंचने का अनुरोध किया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *