• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एटीएम में पैसा डालने गई थी कर्मचारी, आंखों में स्प्रे डालकर फरार हुआ आरोपी
Image

एटीएम में पैसा डालने गई थी कर्मचारी, आंखों में स्प्रे डालकर फरार हुआ आरोपी

PNB बैंक की महिला कर्मचारी से 50 हजार की लूट

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की महिला कर्मचारी से अज्ञात आरोपी ने एटीएम में पैसा डालने के दौरान करीब 50 हजार रुपये लूट लिए।
जानकारी के अनुसार महिला कर्मचारी बैंक के एटीएम कार्ड बूथ में कैश डालने गई थी। इसी दौरान मुंह में गमछा बांधकर पहुंचे अज्ञात आरोपी ने महिला कर्मचारियों की आंखों में स्प्रे डाल दिया और उनके पास मौजूद 50 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एटीएम में पैसा डालने गई थी कर्मचारी, आंखों में स्प्रे डालकर फरार हुआ आरोपी - RaipurNow